Saturday, June 24, 2023

डिअर  डैड,
आज सात साल हो गए है आपको हमें छोड़ कर गये हुए।  आज भी दिल को यकीन कर पाना मुश्क़िल है कि आप हम लोगों के साथ नहीं है। ऐसा लगता है कि कल की ही बात है जब मेरे हर मुश्क़िल घड़ी में आप मेरे साथ होते थे और हमेशा कहते थे तुम्हारे डैडी अभी ज़िंदा हैं। किसी भी चीज़ से घबराना नहीं। कैसी भी मुश्क़िल आये बस एक कॉल कर लेना। आज आप इतने दूर चले गए कि मेरा कॉल भी आप तक नहीं पहुँच सकता डैड। 
प्रकृति का ये नियम है की जो आया है वो तो जायेगा ही, परन्तु ये नियम नहीं मानने का जी बिल्कुल नहीं करता। 

            आप बहुत याद आते है डैडी। आप की जगह दुनिया में कोई नहीं ले सकता।

 


            

पिता की गोद से बढ़ कर जीवन में कुछ नहीं है।  जिसमें बच्चा सब कुछ भूल बस अपनी दुनिया में मस्त रहता है। 


आप हमेशा हमारी यादों में साथ है। आपका आशीर्वाद आपके आदर्श , सीख हमेशा हमारे पथ प्रदर्शक हैं।  आपका आशीष सदा हमारे साथ है।  आपकी बहुत याद आती है डैड।